
प्रतापगढ़। ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री अजय तिवारी (आगरा) शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन उपरांत ब्राह्मण महासभा भारत का पुनः प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत/नियुक्त किया है। शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा”पुत्र स्व.सदाशिव तिवारी प्रतापगढ़ जिले के थानांतर्गत अन्तू , कल्याणपुर मौरहा-किठावर बाजार के मूलनिवासी है तथा मिलनसार, ब्राह्मण उत्थान, सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पुनः प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश का पद भार सौंपा गया है आप ब्राह्मण महासभा भारत के कई पदों सहित पूर्व सदस्य,टीएसी भारत सरकार, पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। ब्राह्मण महासभा भारत का पुनः प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



