google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के अंतर्गत 4 किलो पॉलिथीन जब्त



रिपोर्ट विकास शर्मा दैनिक समाज जागरण बिजनौर


नगीना सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के तहत एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें नगीना क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर से आए इंस्पेक्टर नारायण दत्त पाठक व नगर पालिका परिषद नगीना अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने एक संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को छापामारी की गई छापामारी के दौरान नगीना नगर के मुख्य बाजार में विभिन्न स्थानों से लगभग 4 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई और उनसे ₹24 00 का जुर्माना भी वसूल किया गया ।इस मौके पर नगर पालिका परिषद अधिकारी अधिशासी अभियंता इंद्रपाल सिंह खाद्य एवं स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय बर्मा नगर पालिका का स्टॉप मौजूद रहा। इससे नगीना शहर में व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)