google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“पुनपुन नदी बचाओ – शहर बचाओ” अभियान | नबीनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत नबीनगर द्वारा बुधवार को “पुनपुन नदी बचाओ – शहर बचाओ” जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने किया। अभियान में नगर पंचायत की टीम के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे पुनपुन नदी में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न फेंकें,जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं,नदी एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाय।

अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि “पुनपुन नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आज हम जागरूक होंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ नदी और स्वस्थ पर्यावरण मिल सकेगा।अभियान के दौरान –नदी स्वच्छ होगी, तभी शहर सुरक्षित और समृद्ध होगा….पुनपुन बचेगी, तो नबीनगर बचेगा….,जन-जन का यही है नारा, पुनपुन नदी है सबकी धारा….।आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, स्वच्छ, सुंदर नबीनगर बनाएं….जैसे नारा गूंजा। इस दौरान नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर पुनपुन नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)