दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहला मामला – थाना कांड संख्या 55/26 में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त सत्येंद्र सिंह पिता कैलाश सिंह और रणविजय सिंह पिता चलीतर सिंह दोनों निवासी ग्राम चिरैयाटांड, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद है। वहीं दूसरा मामला – थाना कांड संख्या 90/26के मामले में पुलिस ने अनुज सिंह पिता राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम खपिया, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया।तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



