google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक ही होगी विद्यालयों का संचालन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले में लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण आम जनजीवन पर असर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी थीं। सुबह के समय घना कोहरा, ठंडी हवा और कम तापमान बच्चों को बीमार कर सकता है। कई मामलों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। इन्हीं जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का फैसला किया है, ताकि बच्चों को अत्यधिक ठंड से बचाया जा सके।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक रहेगी। इसका सीधा अर्थ यह है कि अब स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू की जा सकेंगी और सभी गतिविधियां 3:30 बजे तक समाप्त करनी होंगी। इस आदेश के दायरे में प्री-स्कूल, नर्सरी, किंडरगार्टन और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। यानी छोटे बच्चों के लिए संचालित सभी शैक्षणिक और देखभाल केंद्रों को भी इस समय-सारणी का पालन करना अनिवार्य होगा। हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। जिन स्कूलों में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बोर्ड या प्री-बोर्ड की विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं चल रही हैं, वे अपने तय समय के अनुसार संचालित की जा सकेंगी।जिला प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 20 दिसम्बर से लागू हो गया है और यह 25 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए यदि जरूरत पड़ी तो इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से कहा है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें और स्कूलों द्वारा जारी किए गए नए समय-सारणी की जानकारी लेकर ही बच्चों को घर से भेजें। प्रशासन का कहना है कि स्कूल समय में बदलाव का उद्देश्य केवल बच्चों की सुरक्षा है, इसलिए इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)