
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 13,पासी चौराहे के पास की घटना,
पुलिस मौके पर,एक जीवित कारतूस बरामद,
खाली खोखे की तलाश में जुटी पुलिस।
आरोपी रमापति तिवारी अपने को बताता है विधायक का प्रतिनिधि।
अरुण सिंह दैनिक समाज जागरणसंवाददाता लखनऊ
लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 13 पासी चौराहे के पास,असलहा धारी 3 लोगों ने स्कॉर्पियो सवार व्यवसाई की गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया,नीचे उतार कर उस पर फायरिंग कर दी,निशाना चूकने से व्यवसाई की जान बच गई, लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले,पीड़ित ने पीजीआई कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पवन त्रिवेदी,निवासी राय बरेली, हाल पता कालिंदी पार्क के पास , राम राम कार वाशिंग सेंटर चलाते हैं और उसी में रहते हैं।
पवन त्रिवेदी का आरोप है कि आरोपी रमापति तिवारी जो कि अपने को विधायक प्रतिनिधि बताता है,जबरन सर्विस सेंटर पर कब्जा करना चाहता है,यह पहले भी एक लेखपाल से मारपीट कर चुका है।इसका साथी एनके यादव भी दबंग किस्म का है।
पवन त्रिवेदी शुक्रवार शाम अपने तीन अन्य साथियों सोनू सिंह,सुधीर,भीम के साथ अपनी स्कॉर्पियो से कालिंदी पार्क के नजदीक स्थित सर्विस सेंटर जा रहे थे,अभी वह वृंदावन योजना सेक्टर 13 पासी चौराहे के पास पहुंचे थे कि, पीछे से आए दिल्ली नंबर एसयूवी सवार, रमा पति तिवारी, एन के यादव, मोहम्मद साजिद,ने ओवर टेक कर रोक लिया, नीचे उतार कर फायरिंग कर दी, निशाना चूकने से पवन त्रिवेदी बाल बाल बच गए, लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले पीड़ित ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी,फायरिंग की सूचना पर पहुंची पीजीआई कोतवाली पुलिस ने,मौके से एक जीवित कारतूस बरामद कर लिया है। वहीं फायर कारतूस का खोखा तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि,मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है,दोनो गुट परिचित हैं,मारपीट हुई है,फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। नामजद तहरीर दी है,जांच के बाद
विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



