google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसडीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

दैनिक समाज जाजरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास

बिक्रमगंज एसडीएम अनिल बसाक ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बसाक ने अनुमंडलीय अस्पताल का कोरोना वार्ड,पुराना हॉस्पिटल,प्रसव कक्ष,ओटी रूम, एक्स-रे रूम,दवा वितरण काउंटर,डॉग बाइट,ओपीडी में उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मी,मेडिसिन स्टोर रूम,जनरेटर सुविधा सह अन्य विधि-व्यवस्थाओं की जांच की जो संतोषप्रद रहा। जांचोपरांत श्री बसाक को अस्पताल की साफ-सफाई एवं अस्पताल में मरीजों को बैठने की समुचित व्यवस्थाओं में कुछ कमियां देखने को मिली। जिसको लेकर एसडीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक व स्वास्थ्य प्रबंधक को सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के अंदर सुदृढ करने के लिए निर्देशित किया। मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश,डॉ प्रभास कुमार,डॉ वीणा रानी,डॉ समीर कुमार लाल,एसडीएच के प्रधान लिपिक लाल बाबू सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधक शबनम कुमारी,भंडार पाल रंगजी सिंह,अकाउंटेंट उज्जवल कुमार आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)