आई एम खान दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बदायूँ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 के अवसर पर हल्के / भारी वाहन जनपद बदायूँ में प्रयुक्त हुई थी, प्रयुक्त हुई वाहनों की लॉगबुक जिला पूर्ति अधिकारी / सहायक प्रभारी अधिकारी, यातायात के कार्यालय में वाहन स्वामियों द्वारा जमा किया जाना था। कुछ भारी वाहन / हल्के स्वामियों द्वारा लिये गये ईंधन की लॉगबुक वापस जमा नहीं की गई है। यदि किन्हीं कारणों से जिन वाहन स्वामियों द्वारा लॉग बुक जमा नहीं किया गया है, ऐसे वाहन स्वामी अपनी लॉग बुक जिला पूर्ति अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी, यातायात व्यवस्था जनपद-बदायूँ के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, बदायूँ में दिनांक 08 जुलाई, 2024 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। ताकि भुगतान के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



