दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को एस आर जे स्कूल नबीनगर में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्षा सुधा सिंह द्वारा किया गया जबकि संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। कार्यसमिति में सभी नवमनोनित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।वहीं कार्यसमिति मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी आरा (बिहार) आगमन को लेकर पार्टी के सदस्यों का एक दल उनकी यात्रा में शामिल होने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।साथ ही पार्टी हित मे लिए गए सभी प्रस्ताओं अनुमोदन भी किया गया ।मंडल कार्य समिति की बैठक में कई निर्णय एवं सुझाव को भी अंगीकार किया गया।कार्यसमिति मे बूथ लेवल को सशक्त बनाने पर जो दिया गया।वही पार्टी के वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह ने सुझाव दिया कि पार्टी के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी तभी पार्टी मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति आम लोगों का ज्यादा रुझान है।वहीं औरंगाबाद जिला के नबीनगर निवासी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया गया।कार्यसमिति की बैठक को जिला प्रवक्ता सह बीएलए बीरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य वक्ताओं द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि कार्यसमिति के सदस्य पार्टी की नीतियों को सभी के बीच रखेने एवं पार्टी हित में कार्य करने पर बल दिया। मौके पर जिला मंत्री अशोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्षा सारिका शेखर,अनील सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बैरिया मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,समरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह,सारिका देवी,दिनेश तिवारी,अरविंद सिंह,सुरेश सोनी ,मंजू देवी,किरण देवी, नवीन कुमार,अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



