
*देव मणि शुक्ल*
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा महानगर के श्रद्धानंद प्रखंड में कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुहिक योग किया गया। जिसमें प्रार्थना से शुरुआत हुई योगाचार्य कमलपात्रा व रमेश चंद्र शर्मा के द्वारा योग व प्राणायाम कराया गया। और बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शरीरस्य च वैदिकेन ।
योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि॥
जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया, और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, आइए हम महान ऋषि पतंजलि को नमन करें।
सामुहिक योग करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला । व सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योग व प्राणायाम किया तथा जय घोष के साथ समापन किया गया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



