समाज जागरण संवाददाता
कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।
युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडी कॉलेज) में सेमेस्टर परीक्षाएँ सोमवार को सुचारु एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गईं। परीक्षा के दौरान बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. तथा एम.ए. (अंग्रेज़ी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र एवं हिंदी) विषयों के कुल 1610 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1583 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गठित सचल दल द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 2 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही अब तक महाविद्यालय में कुल 6 नकलचियों को पकड़ा जा चुका है।
महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा के नेतृत्व में गठित आंतरिक सचल दल के सदस्य प्रो. ज्योति पंत, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. अमित सिंह, धर्म नारायण, मोहम्मद नज़ीफ एवं सत्येन्द्र पाल सिंह परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः नकल-विहीन, अनुशासित एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु लगातार सक्रिय रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि शासन एवं विश्वविद्यालय की मंशा के अनुरूप महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, अनुशासित एवं नकल-विहीन परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



