समाज जागरण संवाददाता
कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।
मोहम्मदी पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत विभिन्न वाहन चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई 6 अदद मोटरसाइकिलों को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेन्द्र कुमार उर्फ अन्ना पुत्र स्वर्गीय बाबूराम गौतम, निवासी ग्राम बहादुरनगर थाना भीरा जनपद खीरी तथा राजेश कुमार पुत्र रामविलास लोनिया, निवासी ग्राम मुरगहा थाना मझगई जनपद खीरी शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेटों का प्रयोग करते थे। इसके बाद वे इन मोटरसाइकिलों को बेचकर अवैध रूप से धन अर्जन करते थे।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध वाहन चोरी से संबंधित अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



