दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
बॉक्स – मेहनत, लगन और संघर्ष के बलबूते पर कर रहे हैं राजनीति, पार्टी भी दे रही है वफादारी का नाम – अरमान सैफी
शेरकोट। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के आदेश पर जिला बिजनौर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेसी वरिष्ठ नेता अरमान सैफी को जिला बिजनौर कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष शेरकोट के मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद अरमान सैफी को पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की मांग तो समय-समय पर उठाती रही है लेकिन अरमान सैफी को अभी कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का जिला अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सीट से प्रभारी बनाया गया था, उनके संघर्ष और मेहनत को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने उन्हें जिला सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के हित में कार्यों को देखते हुए उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अरमान सैफी को ये एक और जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला सचिव बनने के बाद अरमान सैफी ने सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष शेरबाज़ पठान, जिला महासचिव नजाकत अल्वी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उन्होंने ये आश्वासन दिलाया कि वह हमेशा की तरह पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे, पार्टी की नीतियों, विचारधाराओं को लेकर जनता के बीच में हमेशा नजर आते रहेंगे, अरमान सैफी ने कहां की मैं जिस तरह कई सालों से कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी मेहनत लगन से कार्य कर रहा हूं आगे भी मैं तन मन धन से पार्टी के हित में कार्य करता रहूंगा, उन्होंने आखिर में फिर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, और अन्य जिले के पदाधिकारी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का काम किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



