google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

परंपरागत जल स्रोतो का पुनरुद्धार हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्रामपंचायत भौमी के राजस्व ग्राम उन्दी मे बाहा खुदाई के कार्य का बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह द्वारा गुरूवार को निरीक्षण किया गया।
मौके पर 21 मजदूर कार्य करते मिले ।बीडीओ हरहुआ ने मौके पर उपस्थित जेई लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार ,सेक्रेटरी बीना सोनकर और रोजगार सेवक अपर्णा श्रीवास्तव को आवश्यक निर्देश दिए।
बीडीओ हरहुआ ने कहा कि परंपरागत जल स्रोतो का पुनरुद्धार हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।यह बाहा सरायकाजी ,वीरापट्टी होते हुए नोनौटी से उन्दी तक बना है,जिसकी खुदाई फसलो और पशुओ के हित मे अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के समय ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद , एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह , एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव ,अंजनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)