राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के बनासो स्थित नावाटांड के कुबरी तालाब से गुरुवार को एक व्यक्ति कौशल कुमार (50) का शव मिला।जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। मृतक की पहचान बनासो नावाटांड़ निवासी 50 वर्षीय कौशल कुमार महतो पिता स्व.बालेश्वर महतो की तौर पर हुई है। बताया जाता है,मृतक दो दिनों से लापता था। मंगलवार की शाम घर से विष्णुगढ़ के लिए निकला था।पर लौट कर घर नहीं आया।परिजनों संभावित जगहों पर उसकी खोज की।पर उसका पता नहीं चला।दो दिन बाद कुबरी तालाब में शव होने की खबर मिली।इस खबर पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।सड़क किनारे मृतक की बाइक पड़ी थी।विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



