वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “शजिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।
जिले में आधार सीडिंग ई केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 69.42 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग / ई केवाईसी हो पाया गया है, अभी भी 30.58 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग / ई केवाईसी किया जाना अवशेष है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का अगले आदेश तक आधार सीडिंग / ई केवाईसी कराना सुनिश्चित किया जाय।
सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग / ई केवाईसी निर्धारित समय पर नहीं की जाएगी, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लामुक परिवार को नहीं दिया जाएगा।
जिले में माह दिसम्बर, 2025 के खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत 17.71 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय ताकि खाद्यान्न वितरण में जिला अव्वल रहे।
माह दिसम्बर, 2025 में राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली के गोदाम तक खाद्यान्न आपूर्ति का प्रतिशत 66.42 प्रतिशत है।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विभागीय निदेश के आलोक में कहा गया कि माह जनवरी, 2026 से 2:3 के अनुपात में खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निदेश दिया गया है, अर्थात अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 14 किलो गेहूँ एवं 21 किलो चावल अर्थात कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न तथा पूर्विकता प्राप्त गृहस्थी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 02 किलोग्राम गेहूँ एवं 03 किलोग्राम चावल अर्थात कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है।
नये राशन कार्ड के निर्गमन की समीक्षा में पाया गया कि अभी भी प्रपत्र ‘क’ में 2133 आवेदन एवं प्रपत्र ‘ख’ में 5802 आवेदन निष्पादन हेतु लंबित है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि लंबित आवेदन का निष्पादन अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय।
इस जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्र्तगत माह दिसम्बर 2025 से कुल पंचानये हजार मुफ्त गैस कनेकशन देने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अबतक मात्र 3503 एसभी निर्गत I किया गया है। सभी गैस एजेंसी किशनगंज जिला अन्तर्गत को निदेश दिया गया है कि वह लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



