“तत्परता की मिसाल, भरोसे की जीत” — पीआरवी ने महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। पीआरवी 6070 थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि मेडिकल कॉलेज/पुलिस लाइन के पास एक अज्ञात महिला अकेली एवं असहाय अवस्था में मिली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी 6070 तत्काल मौके पर पहुंची तथा महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उससे नाम, पता एवं परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
पूछताछ के दौरान महिला द्वारा अपना नाम सुकुमारी पुत्री रामजी मौर्य, निवासी ग्राम विसुंधरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र बताया गया। महिला की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पीआरवी टीम द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता, धैर्य एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसके बताए पते का सत्यापन किया गया।
तत्पश्चात पीआरवी टीम द्वारा बिना किसी विलंब के महिला को सकुशल उसके घर ग्राम विसुंधरी पहुंचाया गया, जहां उसकी माता सुशीला देवी एवं भाई की उपस्थिति में उसे सुरक्षित सुपुर्द किया गया। परिजनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला लगभग 20 दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। महिला को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा राहत व्यक्त की गई तथा पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



