google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साइबर क्राइम पुलिस ने पीडित का फ्राड की गयी धनराशि 73,598/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया वापस

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित सौरभ मौर्या पुत्र संजय कुमार मौर्या, निवासी रा० गंज, थाना रा० गंज, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 17.03.2026 को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ₹75,428/- (पचहत्तर हजार चार सौ अट्ठाइस रुपये) की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध मे पीडित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी ।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल श्री धीरेन्द्र कुमार चौधरी के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।


साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ई-मेल पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई धनराशि में से ₹73,598/- (तिहत्तर हजार पांच सौ अट्ठानवे रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस कराए गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)