google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*शहडोल में बुढ़ार के मां शारदा ट्रेडर्स से एंटी इविजेन ब्यूरो ने पकड़ी करोड़ों की जीएसटी चाेरी*



शहडोल। जिले के बुढ़ार स्थित फर्म मां शारदा ट्रेडर्स पर एंटी इविजेन ब्यूरो जबलपुर की 14 सदस्यों वाली टीम ने छापा मार काईवाई करते हुए लभगभ तीन करोड़ की जीएसटी टैक्स की चोरी पकड़ी है। यह कार्रवाई बुधवार से चल रही है और दूसरे दिन भी टीम दस्तावेज खंगालती रही है। टीम के अधिकारियों का दावा है कि अभी जीएसटी चोरी का आकड़ा बढ़ेगा, क्योंकि अब जो दस्तावेज जब्त हुए हैं, उसके अनुसार बड़ा मामला है।टीम के मुताबिक फर्म के संचालक जय जगवानी लंबे समय से किराना दुकान और दूध के फूड प्रोडक्ट विक्रय करने की आड़ में पान मसाल सिगरेट का व्यापार करते थे। कई कंपनियों के माध्यम से कई प्रदेशों में पान मसाला सिगरेट का क्रय विक्रय बिना बिल के करके टैक्स चोरी कर रहे थे।



*बुढ़ार से ही शिकायतें मिली थीं-:*
जय जगवानी किराना दुकान की आड़ में पान मसाला का बड़ा कारोबार कर अवैध तरीके से कर रहे है। कई बार खरीददाराें ने बिल की मांग किया, लेकिन कागज चिट्ठों पर ही क्रय-विक्रय करके जीएसटी की चोरी कर रहे थे। एंटी इविजेन टीम ने शिकायतों का अपने स्तर से सत्यापन किया और बुधवार को सुरक्षा के बीच अचानक फर्म में छापा मार दिया। व्यवसायी को दस्तावेज भी इधर-उधर करने का मौका नहीं मिला और करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई। उल्लेख है कि जिले में कई ऐसे व्‍यवसायी हैं जो क्रय-विक्रय के जीएसटी के बिल नहीं काटते हैं। यदि एंटी इविजेन टीम संभागीय मुख्यालय शहडोल में भी छापामार कार्रवाई करे तो कई सामने आ जाएंगे। यहां भी कई पान मसाला व गुटका के कारोबारी है जो जीएसटी की चोरी कर रहे है। इनका व्यापार की किराना व किसी अन्य दुकान की आड़ में चल रहा है। एंटी इविजेन ब्यूरो जबलपुर की 14 सदस्यीय टीम की प्रभारी एवं संयुक्त आयुक्त याचना पाठक ने बताया कि बुढ़ार में पान मसाला सिगरेट की फर्म में छापे की कार्यवाही कल से जारी है। बुढार स्थित फर्म मां शारदा ट्रेडर्स पर कार्यवाही चल रही है। यहां बिना बिल के करोड़ों की खरीद बिक्री सामने आई है। फर्म संचालक जय जगवानी लंबे समय से बिना बिल के क्रय विक्रय कर टैक्स की चोरी कर रहे थे। अभी तक जो दस्तावेज जब्त हुए उसके अनुसार पांच करोड़ रुपये तक की टैक्स चाेरी का अनुमान है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि रिकार्ड जब्त कर जबलपुर ले जा रहे हैं और वहां पूरी जांच के बाद ही तय होगी कि कितना टैक्स चोरी हुआ। अनुमानित तीन से पांच करोड़ तक जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)