google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“जमशेदपुर में शाही इमाम मौलाना उस्मान साहब लुधियानवी का एकता का संदेश, गुरुद्वारा और मस्जिद से भाईचारे की अपील”

संवादाता परमबीर पात्रों दैनिक समाज जागरण

पूर्वी सिंहभूम:जमशेदपुर के साकची स्थित सेंटर गुरुद्वार प्रबंधक कमिटी कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान साहब लुधियानवी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सभी जातियों व समुदायों को एकजुट होकर रहने का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब, विविधता और आपसी सम्मान में निहित है।

समाज में फैल रही नफरत और विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर सभी को मिल-जुलकर शांति, प्रेम और इंसानियत के रास्ते पर चलना चाहिए।मौलाना उस्मान साहब ने कहा कि धर्म हमें जोड़ने का काम करता है, तोड़ने का नहीं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे नकारात्मक सोच से दूर रहकर समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं तथा अपने जीवन में ईमानदारी, इंसाफ और भाईचारे को अपनाएं। उन्होंने सभी धर्मों और जातियों के लोगों से एक-दूसरे के त्योहारों, परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के पूर्व विधायक प्रत्याशी, जमशेदपुर पश्चिम, काशिफ़ रज़ा ने कहा कि आज देश को सबसे अधिक ज़रूरत सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की है। उन्होंने मौलाना उस्मान साहब के संदेश की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। काशिफ़ रज़ा ने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और सभी वंचित वर्गों को आगे बढ़ाएंगे।इसके बाद मौलाना उस्मान साहब ने आम बगान, साकची स्थित मस्जिद में भी लोगों को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने एकता, ईमानदारी और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं—कार्यक्रम में शकील, फैयाज़ आलम, सनत सिंह, सरदार राशिद खान,शमीम अकरम,राजी साहब,अनश खान, एजाज अहमद,जिब्रान,आफताब,और मस्जिद के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सामाजिक एकता, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)