समाज जागरण शाहजहांपुर तिलहर क्षेत्र के गांव धन्यौरा में आज दिनांक 20/10/2025 को सुबह लगभग 11 बजे जेल अधीक्षक मिजाजी लाल जी ने पहुंचकर मंदिर में पूजा पाठ किया। इसके बाद समाजसेवी व भाजपा नेता शिवम सिंह के घर पर गए और परिवार का हालचाल जाना । समाजसेवी शिवम सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह दिव्यांश सिंह और पुत्री दीक्षा सिंह को सम्मानित कर, आशीर्वाद दिया।
गांव की मेधावी छात्रा प्रिशा सिंह जो एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक शाहजहांपुर बनी थी,उनके भी घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया और उनकी माता पल्लवी सिंह को भी सम्मानित किया। इसके बाद मेधावी छात्रा प्रगति सिंह जो एक दिन के लिए अपर जिलाधिकारी शाहजहांपुर बनी के घर गए और प्रगति सिंह को भी सम्मानित कर,आशीर्वाद दिया।
इस दौरान समाजसेवी शिवम सिंह,पप्पू सिंह,राकेश भदौरिया, बीके चौहान,रंजीत वर्मा प्रतिपाल सिंह,दीक्षा सिंह सोमवंशी आदि सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



