समाज जागरण
वाराणसी/ अपने हक की लड़ाई है और इसे हम लेकर रहेंगे। चार सूत्रीय मांगो को लेकर मंगलवार दोपहर फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों नें समिति सचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में नगर आयुक्त , नगर निगम वाराणसी को एक ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर लगभग 2 हजार से ज्यादा फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का हुजुम उतर आया। व्यवसायियों नें अपने हक को लेकर नारेबाजी की।
हालांकि उनका मांग क्या है जिसे ज्ञापन के रूप में सौपा गया है यह अभी पता नही चला है लेकिन जन समर्थन को देख तो कम से कम ऐसा लगता है कि नगर आयुक्त और प्रदेेश सरकार को वर्षों से अपने अधिकार के लिए लड़ रहे भारत के एक बहुत वड़े व्यवसायिक वर्ग को को नजर अंदाज करना अब ठीक नही होगा।
उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता ने इस समर्थन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह रेहड़ी पटरी परिवार भारत के सबसे बड़ा परिवार है और हम लोग अपना हक लेकर रहेंगे। सच्चाई की जीत होगी , सरकार को ध्यान देना होगा। भले ही थोड़ा समय लगेगा लेकिन हम सब एक होंगे। विशाल समर्थन को देख लगता है कि हम लोग मंजिल के काफी करीब पहुँच चुके है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह (महादेव),फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा व बड़ी संख्या में सम्मानित पटरी व्यवसायी उपस्थित थे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



