नोएडा: दिनांक 15.02.2026 दिन रविवार को प्राचीन शिव शनि मंदिर सेक्टर 18 नोएडा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रात्रि के चारों प्रहर में भजन एवं महा शिवरात्रि की कथा का गुणगान व प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवम चतुर्थ प्रहर के जलाभिषेक का आयोजन किया गया महा शिवरात्रि की कथा का गुणगान शिव योगी श्रीमती कनक लता कनक ने किया उन्होंने ने अभिषेक के समय प्रयोग की जाने वाली सामग्री से क्या क्या लाभ होते हैं इस को विस्तार से बताया इस अवसर पर शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट मैं पढ़ने वाले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया उपस्थित सभी शिव भक्तों समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों ने जलाभिषेक कर भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, महासचिव श्रीमती कनक लता, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति पोरवाल, उपाध्यक्ष लव केश गोयल, सचिव नवीन पोरवाल, गीता पोरवाल, बेबी पोरवाल,सीमा गोयल, मोहिनी पोरवाल, नीलू सिंह, नीतू पोरवाल, हेमा पोरवाल,रागिनी पोरवाल, पुनीता देवी, खुशबू, मंजू देवी,राजीव पोरवाल सेक्टर 82, अवनीश पोरवाल, शशांक गुप्ता, राजेश पोरवाल, माता जी, राजीव पोरवाल, श्याम मोहन पोरवाल, मीरा वर्मा,एवं बहुत सी माताएं बहिनें शिव भक्त उपस्थित रहे।
सुधीर चंद्र पोरवाल
अध्यक्ष शांभवी महामुद्रा (रजि) ट्रस्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



