विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनबहूआर के एक घर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब घर में भोजन बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई आग देख घर में चीख पुकार मचने लगी। ग्रामीणों कि सहायता से एम्बुलेंस 108 को बुलाकर बारी बारी से दो एम्बुलेंस में लेकर वैनी सी एच सी पर लाया गया जहां पर डाक्टरों ने धर्माती पति अखिलेश उम्र 26 वर्ष, अन्नू पुत्री अखिलेश उम्र 2 वर्ष, रामदुलारी उम्र 65 वर्ष, अखिलेश उम्र 25 वर्ष को तत्काल इलाज करने के उपरांत गंभीर स्थिती देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



