सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा पतरघट थाना परिसर में रौशन कुमार थाना अध्यक्ष के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी पूजा कमेटी के लोगों से काली मूर्ति विषर्जन के बारे में जानकारी लिया। दीपावली छट पूजा एवं मूर्ति विसर्जन निर्धारित मार्ग और समय सारिणी का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही जुआरियों और शराबियों की सूचना थाना को देने को कहा गया। दीपावली में हल्के-फुल्के फुलझड़ियों का ही उपयोग करने की नसीहत दी वहीं पर अंचल अधिकारी राकेश कुमार ने कई छठ घाटों को पहुंच कर जायजा लिए गोलमा पिपरा घाट एवं शीतल पट्टी घाट अन्य घाटों की जायजा लिए। छठ पूजा के अवसर पर महत्वपूर्ण घाटों की साफ-सफाई प्रशासनिक स्तर पर करवाने की बात कही सहायक थानाध्यक्ष पुअनि कमलेश कुमार सिंह, पुअनि नीरज कुमार ,पुअनि विकाश सिंह,पुअनि नंदन कुमार,,,
पर्व को शांति पूर्वक संपन्न करना में हरसंभव योगदान देने को कहा। जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व को मनाने की बात कही गई। प्रखंड के सभी प्रतिनिधि एवं गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



