google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शरद भक्त, रामबहोर, मंण्डल की दौड मे आगे !

विजय तिवारी

ब्यौहारी ! भारतीय जनता पार्टी मे अब एक बार फिर मंण्डल से प्रदेस स्तर तक नऐ अध्यक्ष के गठन का दौर शुरू होने से पार्टी के अंन्दर घमासान मचा हुआ है । गौरतलब है कि ब्यौहारी विधान सभा लोकसभा चुनाव सहित भाजपा ने पूरे प्रदेश मे जबरजस्त प्रदर्शन किया है जिसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह देखा जा रहा है । उल्लेखनीय है कि ब्यौहारी विधानसभा ब्राम्हण बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है इस लिहाज से इस बार पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ब्राम्हण समाज से रामबहोर तिवारी का नाम आगे कर दिया है खबरे है कि तिवारी भाजपा और स्थानीय विधायक शरद कोल के कट्टर समर्थक माने जाते है विधान सभा और लोकसभा चुनाव मे रामबहोर ने काफी मेहनत भी किया था साथ ही क्षेत्र के कद्दावर नेता बिमलेश प्रसाद मिश्र के क्रपा पात्र भी बताऐ जाते है इन हालातो मे तिवारी की दावेदारी मजबूत दिख रही है ! गौरतलब है कि भाजपा मे वैसे दावेदारो की सूची लंम्बी है जिसमे राकेश तिवारी लाला,रामसुमिरन चतुर्वेदी, राजू समदरिया, जयप्रकाश गुप्ता वर्तमान मंण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी सहित दर्जन भर नाम सामने आ रहे है लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि रामबहोर तिवारी का पक्ष और दावेदारी मजबूत बताई जा रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)