
समाज जागरण संवाद संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे शंकर यादव अध्यक्ष कृषि उपज मंडी जयरामनगर मस्तूरी एवं अध्यक्षता अंजनी मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता के द्वारा संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चंदेल एवं व्यवस्थापक दिनेश कुमार सराफ के साथ विद्यालय के समिति के सदस्य एवं आचार्य एवं विद्यालय के भैया बहनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें आचार्य एवं दीदी को श्रीफल एवं वस्त्र कलम देकर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गेंद राम राजपूत विभाग समन्यक, राधेश्याम त्रिपाठी, बैसाखू प्रसाद सोनी, राजेंद्र सोनी, बसंत गुप्ता मैत्री गुरुजी, संतोष सोनी ,शुभम सोनी, उर्मिला पटेल, सुशीला साहू विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार पांडे, आचार्य रामाधार वस्त्र कार, कृष्ण कुमार यादव, सीमा राठौर, दीक्षा मौर्य, श्रद्धा श्रीवास एवं सरोज श्रीवास उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



