google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संझौली में थानाध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ की बैठक

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि संझौली रोहतस

रोहतास जिले के संझौली थाना परिसर में मंगलवार की थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें संझौली मुख्य बाजार के करीब डेढ़ दर्जन स्वर्ण व्यवसाई शामिल हुए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने स्वर्ण व्यवसाईयों को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा,सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने,दुकान में अलार्म की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं के बारे में दिशा-निर्देश दिया। कहा कि अगर इन सभी विदुओं को नजर अंदाज करते हुए कोई भी स्वर्ण व्यवसाई पकड़े गए तो वैसी स्थिति में उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मौके पर स्वर्ण ब्यवासाई हीरा सेठ,टेंगरी साह,ओम प्रकाश,सियाराम सिंह,गुंजन कुमार,गुप्तेश्वर नाथ प्रसाद,शिव शंकर प्रसाद,अनिल कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)