सुनील बाजपेई
कानपुर। जल्द से जल्द सिगरेट पीने की तलब पूरी करने के चक्कर में कानपुर में एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक इस दुकानदार का दोस्त केवल इतना था कि उसनेदबंग को सिगरेट देने में देरी कर दी थी। यह मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। यहां दबंग की पिटाई से पान की दुकान चलाने वाले युवक हर्ष कुमार विश्वकर्मा (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मौत के बाद हंगामा किया। चकेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय मवइया मोड़ निवासी दबंग इशू यादव उसकी दुकान पर आया और हर्ष से सिगरेट मांगी। इस बीच सिगरेट देने में देरी हो गई तो इशू ने दुकानदार हर्ष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर बात इतनी बढ़ गई कि इशू यादव ने दुकानदार हर्ष को दुकान से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान दुकान में लगा कांच टूट गया। कांच हर्ष की गर्दन में घुस गया। हर्ष को लहूलुहान देखकर आरोपी इशू मौके से भाग निकला।
इस दौरान जानकारी होने पर गंभीर रूप से घायल हर्ष को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया।
हैलट में देर रात इलाज के दौरान हर्ष ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिवार वालों ने हैलट में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एडीसीपी ईस्ट मनोज पांडेय, चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे समेत कई थानों का फोर्स हैलट पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



