मुम्बई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – सनातन सेना ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली श्रद्धा सिंह को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। सनातन धर्म के प्रति उनके समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए संस्था द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में सनातन सेना महाराष्ट्र में और अधिक मजबूत होगी तथा सनातन धर्म के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर श्रद्धा सिंह ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई! जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा समाज और धर्म के हित में निरंतर कार्य करती रहेंगी। उनकी नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



