‘मिस नवी मुंबई 2026’ का अंतिम चरण 7 मार्च को
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – नवी मुंबई में सौंदर्य, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण का भव्य उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हो रहा है। ‘मिस नवी मुंबई 2026’ प्रतियोगिता के अंतर्गत 16 प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन कर अंतिम चरण में जगह बनाई है। 27 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित इस विशेषांक कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 7 मार्च को नवी मुंबई के सिडको प्रदर्शन केंद्र, सभागृह क्रमांक 2 में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन यू एंड आई एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इस भव्य आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथियों, आयोजकों और प्रायोजकों की उपस्थिति रही। संपादक प्रकाश मत्रे और उप-संपादक दिलीप प्रजापत के मार्गदर्शन में इस आयोजन को व्यापक प्रचार-प्रसार मिला। अंतिम 16 प्रतिभागियों में शामिल हैं! राशी अस्थाना, जाह्नवी त्रिपुर, जिया साजी, राजश्री सिंह, ऋद्धी महाजन, दिशा बागरेचा, लावण्या गोडके, सानिया सोलंकी, एकता विश्वकर्मा, अराधिका कोर सुथार, समृद्धी राज, प्राची नरन, प्राजक्ता शारंग, रागिनी शिंदे, ईशानी ननापुरकर और पानिका टकेवानी।
इन सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर सत्र में शानदार प्रदर्शन किया! प्रतियोगिता में समृद्धी राज ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। उनकी मंच पर उपस्थिति स्पष्ट विचारधारा और सशक्त अभिव्यक्ति ने उन्हें प्रतियोगिता की मजबूत दावेदार बना दिया है। सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के विषय पर उनके विचारों की भी सराहना की गई। यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित न रहकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने का मंच बन चुकी है। अब सभी की निगाहें 7 मार्च को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां ‘मिस नवी मुंबई 2026’ का ताज किसके सिर सजेगा, यह देखने योग्य होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



