google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रम नियोजन मंत्री के अधिकार क्षेत्र में भी नही मिल पा रहा श्रमिकों को लाभ : मृतिका के परिजन को नही मिली सहयोग राशि ।

दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी प्रखंड संवाददाता हंटरगंज

चतरा (झारखंड) 10 मई 2023:-हंटरगंज थाना अंतर्गत पाण्डेयपुरा पंचायत के करमा गाँव निवासी संजय भुइयाँ की पत्नी कविता देवी (34) की मौत 17अगस्त 2021 को काम करने के दौरान हो गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता देवी अपनी रोजी रोटी के लिए 17 अगस्त 2021 को काम करने गयी,जहाँ काम करते-करते अचानक तबियत बिगड़ जाने से जमीन पर गिर गई।लोग उसे आनन फानन में इलाज हेतु झारखंड से सटे राज्य बिहार के रानीगंज ले गए,परन्तु स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण बेहतर ईलाज के लिए उसे गया रेफर कर दिया गया। परन्तु कविता ने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। बताते चले की मृतिका कविता देवी एक श्रमिक महिला थी जो अपने जीविका चलाने के लिए जगह जगह काम करती थी और वो खुद को श्रम विभाग मे पंजीकृत करवाया था जिसकी श्रम कार्ड संख्या COW21F0021683472 जो दिनांक 09/02/2021 को निर्गत की गयी थी। मृतिका के पति का कहना है इस घटना से सम्बन्धित उनकी बात क्षेत्र के विधायक सह श्रम नियोजन मंत्री से हुई थी जिसके लिए मंत्री महोदय ने सम्बन्धित विभाग के जिलास्तरीय पदाधिकारियों से बात चीत की थी पर इस समस्या का समाधान निकालने मे जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साथ मंत्री महोदय भी विफल साबित हुए ।कविता की मौत हुए दो वर्ष बीत गये पर अभी तक मृतिका के परिवार श्रम नियोजन द्वारा मिलने वाले सहयोग राशि से वंचित है। मृतिका कविता देवी की चार बेटिया और दो बेटे है और सभी बच्चे नाबालिक है जिनका लालन पालन करना मृतिका के पति संजय भुइयाँ के लिए चुनौती भरा है।संजय भुइयाँ बताते है श्रम नियोजन विभाग से मिलने वाले सहयोग राशि के लिए वे लगातार दर दर की ठोकरे खा रहे है पर अभी तक उनको इस समस्या से निजात नही मिल पाया है। दो वर्षो का समय एक लम्बी अवधि है जो सम्बन्धित विभाग की निष्क्रियता को साफ साफ दर्शा रही है आये दिन ऐसे मामले देखने को मिलते है की गरीब गुहार लगाता रहता है पर उसकी दर्द भारी गुहार सुनने वाला कोई नही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)