google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रमिको से भरी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर, 10 की मौत 3 घायल


ब्यूरो (मीरजापुर):कछवा थाना क्षेत्र के मिर्जामुराद कछवा बार्डर जीटी रोड पर गुरुवार की रात्रि एक बजे श्रमिको से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे ट्राली में सवार दस श्रमिको की घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र सीओ अमर बहादुर ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए घायलो को उपचार के बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया है भदोही जनपद से छत ढलाई का काम कर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर अपने घर मिर्जामुराद जा रहे मिर्जामुराद निवासी 25 वर्षीय भानु प्रताप, 20 वर्षीय विकास कुमार, मिर्जामुराद के बीरबलपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार, 22 वर्षीय सूरज कुमार,25वर्षीय सनोहर, 25 वर्षीय राकेश कुमार, 40 वर्षीय प्रेम कुमार, 26 वर्षीय राहुल कुमार, 22 वर्षीय नितिन कुमार, 17 वर्षीय रोशन कुमार ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि ट्रैक्टर ट्राली में सवार 18 वर्षीय आकाश कुमार, 26 वर्षीय जमुनी, 50 वर्षीय अजय सरोज गंभीर रूप से घायल हो गये है सुचना मिलने पर मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद, सीओ अमर बहादुर ने मृतकों के शव को कछवा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)