google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

ग्रेटर नोएडा, 15 मई 2026। “लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु” के पावन संदेश के साथ श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस ट्रस्ट मुख्यालय जे–218, गामा–2, ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश पूजन एवं सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष वी. पी. नवानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में ट्रस्ट की स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, वैदिक शिक्षा, गुरुकुल परंपरा, गौसेवा, निर्धन एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, वृद्धजन सेवा तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने पिछले एक वर्ष में ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में जुड़ने और सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को समाज में पुनः स्थापित करना भी है।

ट्रस्ट के संरक्षक मोहन प्रसाद नवानी ने उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धर्मार्थ कार्य निरंतर आगे बढ़ते हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में शिव प्रसाद नवानी, अजय नवानी, विजय नवानी, अनिल पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, आशीष खण्डूरी समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)