श्रीशिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ संपन्न, दंडी स्वामी और डॉ मुक्तानंद पुरी ने किया कन्या पूजन, बताया शिवतत्व अविनाशी
दैनिक समाज जागरण ब्यूरो निखिल त्यागी
: शिव पुराण सुनने के लिए सैकड़ों महिला एवं पुरुष पहुंचे मंदिर
बडौत | श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम व सातवें दिन मौसम की अनिश्चितता के बावजूद बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा ज्ञान यज्ञ में पुण्य के भागी बनें , जहां सत्येंद्र शर्मा, कमलकांत भारद्वाज व मनमोहन शर्मा के द्वारा पंचांग पीठ व रुद्राभिषेक पूजन कराया , वहीं दंडी स्वामी व व्यासपीठ पर विराजमान परमहंस डॉ मुक्तानंद पुरी महाराज के पूजन के साथ कथा प्रारंभ हुई l
व्यासपीठ से स्वामी मुक्तानंद पुरी ने कहा कि, शिव महापुराण से जीवन निर्वहन की कला व व्यक्ति के भीतर देवत्व का विकास सहज ही मिलने लगती है | कहा कि,महादेव के पांच कार्य हैं- सृष्टि उत्पन्न करना, उत्पन्न सृष्टि का पालन करना, संसार को अपने अंदर समाहित करना अर्थात् प्रलय, जीवों को उनके कार्य के अनुसार गति प्रदान करना और जीवों पर अनुग्रह कर उनको मोक्ष प्रदान करना | बताया कि, शिव तत्व व्यापक है जो बंधन में नहीं आता |
जिस प्रकार स्वच्छ दर्पण में अपना रूप दिखाई देता है उसी प्रकार पवित्र अंतः करण में भगवान शिव के दर्शन होते हैं |कथा समापन के अवसर पर शिव महापुराण पूजन ,आरती के बाद कन्या पूजन किया गया, जो परमहंस मुक्तानंद पुरी जी व दंडी स्वामी जी द्वारा किया गया
*व्यवस्था में बने रहे सहयो
इस अवसर पर श्री सनातन
धर्म प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह गोयल सचिव डॉ दीपक गौतम संयोजक सदस्य राम कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगमोहन शर्मा हंसराज गुप्ता डॉ बीपी मल्होत्रा यजमान मंसाराम गर्ग रविंद्र तिवारी, अरविंद तोमर ठेकेदार, कालीचरण शर्मा, दिनेश गोयल भट्टे वाले, हरि शंकर अग्रवाल कालीचरण शर्मा कृष्ण पाल शर्मा, पंडित उमेश कौशिक राजेंद्र , धर्म प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे बाद में सचिव डॉ दीपक गौतम द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया |
- दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
ð दिल्ली–एनसीआर | 22 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू… - मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने… - करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, डॉक्टर-नर्स गायब, सीसीटीवी के भरोसे चल रहा अस्पताल
केशवाही के स्वास्थ्य केंद्र में दो घंटे से इलाज की आस में खड़ा रहा मरीज, ग्रामीण बोले- मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा शहडोल। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र केशवाही में स्थित प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत… - डिस्कनेक्ट हुआ नल- कनेक्शन को कनेक्ट करने नगर पालिक निगम तनिक भी गंभीर नहीं
उड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार- कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के… - अब विकास की बारी’: मझौली और आसपास के गांवों में अदाणी परियोजना के पक्ष में दिखा सकारात्मक रुख
ग्रामीणों का कहना- उद्योग आएगा तो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार अनूपपुर। जिले के कोतमा क्षेत्र में प्रस्तावित अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (अदाणी समूह) को लेकर मझौली तथा आसपास के कई गांवों में विकास और रोजगार की नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली लोक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



