google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री श्याम मित्र मंडल बहल, हर वर्ष की भांति निरंतर श्रीखाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव पैदल निशान यात्रा 22 फरवरी से शुरू

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 20 फरवरी। श्रीश्याम मित्र मंडल, बहल की हर वर्ष की भांति निरंतर श्रीखाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव पैदल निशान यात्रा 22 फरवरी को रिंगस से श्रीश्याम मंदिर खाटू तक। बहल से खाटूश्यामजी बस यात्रियों की रिंगस से श्रीश्याम मंदिर खाटू तक पारिवारिक पदयात्रा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह यात्रा राष्ट्रीय अमन-चैन, स्मृद्धि तथा लोकहित को समर्पित रहेगी और इस यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हो निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए यात्रा मंगल के प्रवक्ता अनिमेष केडिया व राहुल शर्मा ने बताया कि इसके लिए 22 फरवरी को बसों में सवार होकर यात्री रिंगस पहुंचेंगे और रिंगस से श्रीखाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली जाएगी।

21वीं श्रीश्याम निशान पैदलयात्रा गांव बैराण से श्रीश्याम धाम खाटू को अखंड ज्योति के साथ शुक्रवार को सुबह हुई रवाना

बहल, 20 फरवरी। 21वीं श्रीश्याम निशान पैदलयात्रा गांव बैराण से श्रीश्याम धाम खाटू को अखंड ज्योति के साथ शुक्रवार को सुबह रवाना हुई। आस्था व श्रद्धा की यात्रा 24 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेगी। यह जानकारी देते हुए नरेश कुमार बैराण ने बताया कि श्रीश्याम मित्र मंडल बैराण की यह अनवरत 21 वर्षों से जारी है। यात्रा विभिन्न यात्रा ठहराव के बाद 24 फरवरी को खाटू में संपन्न होगी। इस यात्रा में नरेश कुमार बैराण, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, डा. प्रदीप, ओमप्रकाश बाधो देवी, विकास, हवा सिंह, सुनीता, जयवीर तथा मा. प्रीतम आदि शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)