नोएडा। श्री श्याम सेवादार मंडल नोएडा रजि. ने धूमधाम से छठा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 मे मनाया। जिसमे हजारों की संख्या में श्याम भक्त मजूद रहे। भजन गायक शीतल पाण्डेय, शिवम रावल एवं भजन गायिका अनुष्का ने बाबा खाटू श्याम के गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय कर दिया।

आयोजक मंडल के प्रधान श्याम सेवक एवं अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने बताया की श्री श्याम सेवादार मंडल नोएडा रजि. के द्वारा, पूरी टीम की मेहनत व सहयोग से छठा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव धूमधाम से और भक्ति में माहौल में भंडारे के साथ आयोजित हुआ। 15 नवंबर को इस्कॉन मंदिर से स्टेडियम तक भव्य निशान यात्रा भी निकली गई ।उन्होंने बताया की संस्था 7 साल पुरानी है और हर चौथे शनिवार को मासिक संकीर्तन करते हैं। पंडाल में उपस्थित सभी श्याम भक्तों को राम मेहर भारद्वाज, मांगेराम, महेश गुप्ता,आलोक यादव व संजय गर्ग ने धन्यवाद दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



