ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में वारण्टी/ वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय ASJ/FCT/CAW सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम मे एसटी न0-510/25 राज्य बनाम मुन्ना पटेल अन्तर्गत धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना रा0गंज से सम्बन्धित वारंटी मुन्ना पटेल पुत्र बालकेश्वर उर्फ बालदेश्वर निवासी ग्राम नोका टोला सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



