समाज जागरण | नोएडा-ग्रेटर नोएडा
‘एक दीप लोकतंत्र बचाने वालों के नाम’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यालय में दीप प्रज्वलित रखने की घोषणा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान के मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र के रक्षकों के सम्मान में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने अनूठी पहल की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने श्री ज्ञानेश कुमार के समर्थन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान में प्रदेश कार्यालय में लगातार तीन दिनों तक अखंड दीप प्रज्वलित रखने की घोषणा की।
‘एक दीप लोकतंत्र बचाने वालों के नाम’ कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि यह दीप लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, प्रदेश महामंत्री राजेश जिंदल, उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष शक्ति सिंह, सचिव विनीत गोयल, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सचिन गोयल, मनीष अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गाजियाबाद के जिला सचिव तथा महिला प्रकोष्ठ से रोशनी सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने सामाजिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



