google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल सागा पाली में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक क्षेत्र के सागा पाली स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में सत्यदेव ग्रुप्स के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की आठवीं पुण्यतिथि की स्मृति में 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भागवत मर्मज्ञ पंडित श्री राघवेन्द्र पाराशर शास्त्री जी वृंदावन के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का लाभ मिलेगा। कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक निर्धारित है।28 दिसंबर रविवार को हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू हो गई है।
प्रोफेसर सानंद सिंह,आचार्य मृत्युंजय द्विवेदी उर्फ बड़े बाबा वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह, दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप्स, प्रमोद सिंह निदेशक डाक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्म पुरम, प्रिंसिपल सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल सागा पाली एवं अन्य सहयोगी एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में श्रीमद्भागवत कथा के इस आयोजन के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श किया गया।
सत्यदेव ग्रुप्स के द्वारा प्रथम बार बाबू सत्यदेव सिंह जी के जन्मस्थली पर उनके आठवीं पुण्यतिथि की स्मृति में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री सिंह संरक्षक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज हैं।निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र के लोगों को कथा श्रवण का सुअवसर मिलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)