दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें दो अजमानतीय वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सहेन्द्र यादव, पिता भुपत यादव, ग्राम लभरी विगहा, थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद और सुर्दशन राम, पिता नरेश राम, ग्राम कुटुम्बा गढ़, थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि उक्त दोनों के खिलाफ कोर्ट से आजमानतीय वारंट निकला था ।विशेष छापेमारी अभियान के तहत इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



