google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंगापुर में विश्व हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

सिंगापुर में विश्व हिंदी दिवस का भव्य आयोजन, हिंदी भाषा और संस्कृति का वैश्विक उत्सव

कृष्ण चतुर्वेदी, बूंदी, राजस्थान

अनुसुइया साहू,अध्यक्ष, विश्व हिन्दी संस्थान, सिंगापुर

सिंगापुर में विश्व साहित्य सेवा संस्थान–सिंगापुर द्वारा High Commission of India के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम HarbourFront Tower 2 के 7वें फ़्लोर पर अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ संपन्न हुआ।

संचालक परीक्षित शुक्ल, सत्यजीत रॉय एवं आलोक मिश्रा ने अपनी ऊर्जा, सहजता और संवेदनशीलता से मंच को जीवंत बनाए रखा। कविता-पाठ प्रस्तुत करने वाली जोड़ियों ने विषय को जिस गहराई और संतुलन के साथ जिया—कभी अपने भाव साझा करते हुए, तो कभी साथी की अभिव्यक्ति को पूरी तन्मयता से सुनते हुए—वह दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया। ऐसी भावनात्मक और संतुलित प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम की आत्मा सिद्ध हुईं।

डॉ. स्मिता सिंह के सारगर्भित वक्तव्य तथा नृत्य-नाटिकाओं ने ऐसा समां बाँधा कि दर्शक भावविभोर हो उठे। पुनीत ओझा की पुस्तक से प्रस्तुत अंशों ने वातावरण को कृष्णमय कर दिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रेषित पत्र का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन, तथा संस्थान की पुस्तक “प्रवासी भावांजलि” का विमोचन—ये सभी क्षण एक सुंदर लय में बंधकर कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाइयों तक ले गए।

आयोजकों ने सभी शुभचिंतकों, सहभागियों और दर्शकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)