समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा ललमटिया एनएच 133 पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय स्थित पुल के नजदीक गुरुवार के दोपहर टोटो और बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक सहित टोटो पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसमें एक चार वर्ष का मासुम बालक भी है।स्थानीय लोगों की पहल पर सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां बाइक चालक आसन्नी गांव निवासी 22 वर्षीय पवन ठाकुर का हादसे में एक पैर टूट जाने के कारण उन्हें ऑन ड्यूटी डॉक्टर राजकुमार सील के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं टोटो पर सवार 23 वर्षीय रिंकी कुमारी सुंदरपुर, 16 वर्षीय आर्यन कुमार पीरपैंती, 19 वर्षीय रितु कुमारी व 4 वर्षीय यश राज दोनों अंतीचक तथा 60 वर्षीय रंजना देवी साहिबगंज का डाक्टर राजकुमार शील द्वारा इलाज के द्वारा इलाज किया गया। मेहरमा पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



