google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्लग- पति पर लगा अवैध सम्बन्ध के कारण पत्नी की हत्या करने का आरोप, पति को पुलिस ने लिया हिरासत मे जांच मे जुटी पुलिस

रिपोर्ट अनिल कुमार बोकारो

एंकर-
बोकारो के चास मे एक महिला की पति द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है. हलांकि पुलिस इस मामले को लेकर हत्या एवं आत्महत्या मे उलझी हुई है लेकिन आरोप लगाने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत मे ले लिया है. घटना चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर की बताई जा रही है. मृतिका के ससुराल वालों के मुताबिक मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जबकि मृतिका की मां रतना सरकार ने बताया की मेरी बेटी मिताली शर्मा की शादी 13 वर्ष पूर्व राज कुमार शर्मा के साथ हुई थी, तबसे दामाद द्वारा बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी, इस बीच दामाद का किसी लड़की से अफेयर हो गया. इसके बाद मेरी बेटी उसका विरोध कर रही थी जिसके कारण उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. दामाद ने दो दिन पहले ही कहा था की अपनी बेटी को ले जाइये, लेकिन हम लोगों ने पारिवारिक पति पत्नी का विवाद मानकर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने यह बताया की पहले भी विवाद हुई थी, जिसका सुलह चास थाना मे हुई थी.मृतिका की मां ने बताया कि आज उन्हें आत्महत्या की खबर दी गईं जब हमलोग जमशेदपुर से आये तो देखा कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है. उन्होंने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)