कांग्रेस प्रवक्ता ने किया पुराने मीटर लगाने की मांग
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ दीपावली के अवसर पर बिजली बिभाग का स्मार्ट मीटर फेल रहा। जिसके कारण उपभोक्ता भी परेशान रहे। जिसको लेकर सरकार तथा बिभाग की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने फिर से पुराने मीटर लगवाने की मांग किया है।
जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को एक बार फिर कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया है कि आखिर यह बिहार के हित में कैसे है? बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने स्मार्ट मीटर ऐप में 28 अक्टूबर से आई गड़बड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिवाली जैसे प्रकाश पर्व पर बिजली विभाग ने खुद स्वीकार किया कि 18 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उसने बेबस और लाचार कर दिया कि वे उपभोक्ता न तो बैलेंस चेक कर पा रहे थे और न ही बैलेंस खत्म होने की स्थिति में रिचार्ज कर पा रहे थे। जिससे से साबित होता है कि बिहार सरकार और बिजली कम्पनियां अभी भी स्मार्ट मीटर को सुचारू संचालन के लिए पूरी तरीके से तैयार नहीं है। जब सरकारी आंकड़ों में यह संख्या है तो असल आंकड़े साबित करते हैं कि शत प्रतिशत बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से परेशान होंगे। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि दिवाली जैसे पर्व पर जहां कारोबारियों और आम घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की ही जरूरत होती है वैसे में उन्हें बेबस और लाचार छोड़ कर बिजली विभाग ने फिर से साबित किया कि स्मार्ट मीटर केवल कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बिहार में लाई गई है। इसका न तो कोई व्यवहारिक लाभ है और न ही कोई उपयोगिता के स्तर पर ही लाभ है। उन्होंने बिजली विभाग से और बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से अविलंब इसे बंद करने और स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर को लगाने की मांग की ताकि आम उपभोक्ता भविष्य में परेशान न हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



