google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्वालियर में सामाजिक समरसता कार्यक्रम: मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व लाल सिंह आर्य ने साझा किया मंच*

पद्मश्री सत्येन्द्र लोहिया सहित अनेक समाजसेवियों को किया गया सम्मानित*

रिपोर्ट: विशेष संवाददाता | ग्वालियर | 5 जुलाई, 2025 । ग्वालियर के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में शनिवार को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित “सामाजिक समरसता कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, तथा SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक समरसता, समावेश और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को सुदृढ़ करना रहा। मंच से सभी प्रमुख नेताओं ने सामाजिक न्याय, समता और सेवा आधारित राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए।

*पद्मश्री सत्येन्द्र लोहिया सहित समाजसेवियों को किया गया सम्मानित*

इस अवसर पर पद्मश्री सम्मान से विभूषित दिव्यांग तैराक श्री सत्येन्द्र लोहिया को उनके प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सेवाभावी व्यक्तियों को मंच से सम्मान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “समरस समाज भारत की आत्मा है। जब अंतिम व्यक्ति को न्याय और अवसर मिलता है, तब राष्ट्र सच्चे अर्थों में शक्तिशाली बनता है।”

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर की संस्कृति और समरसता की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा,
“यह नगर आदिकाल से ही नेतृत्व, विचार और सेवा का संगम रहा है।”

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, “सामाजिक समरसता का यह आयोजन न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह राष्ट्र के भविष्य निर्माण की आधारशिला भी है।” SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने सामाजिक न्याय की दिशा में “संविधान, विचार और संगठन” की एकजुट शक्ति पर ज़ोर देते हुए कहा, “डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी मार्गदर्शक हैं। हमें सामाजिक समरसता को केवल सिद्धांत नहीं, व्यवहार का हिस्सा बनाना है।”



Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)