google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीडीओ अखिलेश कुमार के अध्यक्षता में समाज कल्याण की समीक्षा बैठक।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को बीडीओ अखिलेश कुमार के अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में समीक्षा करते हुए बीडीओ ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को निर्देशित किया कि सभी योजनाएं तय समयसीमा के भीतर गुणवतापूर्ण ढंग से पूरी करे ताकि लाभुकों को अधिकतम लाभ मिल सके।मौके पर बीपीओ राज मोहन वर्मा,ममता सिंह, समाज कल्याण प्रधान लिपिक महेश प्रसाद,महिला पर्यवेक्षिका मनीषा गुप्ता,अल्पना तिर्की,सुनीता रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार समेत आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)