विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
मोहनलालगंज यूपीएल फैक्ट्री के बगल स्थित मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र के यूपीएल फैक्ट्री के बगल स्थित मंदिर पर धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सुबह 12 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में क्षेत्र व आसपास से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरा आयोजन स्थल जय बजरंगबली, जय श्री राम के जयकारों से गूंजता रहा।भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुँचे चेयरमैन सत्यम पांडेय, एडवोकेट ऋषि द्विवेदी, मोहनलालगंज पत्रकार धीरज तिवारी, पत्रकार विवेक कुमार सिंह, पत्रकार राम जी राजपूत, सोनू यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।आयोजक समाजसेवी रवि कुशवाहा ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। प्रभु कृपा से पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



