google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एडवोकेट प्रज्ञा मिश्रा ने बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का किया आयोजन

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

पीजीआई क्षेत्र के कल्ली कस्बे में श्रद्धा और आस्था के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पीजीआई क्षेत्र के कल्ली कस्बे स्थित राजा ज्वेलर्स की दुकान पर धार्मिक आस्था के साथ एडवोकेट प्रज्ञा मिश्रा के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया सुबह 12 बजे से शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र व आसपास से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरा आयोजन स्थल जय बजरंगबली के जयकारों सेगूंजता रहा। भंडारे में मोहनलालगंज पत्रकार धीरज तिवारी, पत्रकार विवेक कुमार सिंह पत्रकार राम जी राजपूत सोनू यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।

क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत कमालपुर विचिलका में पूर्व प्रधान बृजपाल सिंह यादव द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। पूर्व प्रधान जी ने बताया कि प्रभु कृपा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)