google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने परम् हंस आश्रम औरा में संत तुलसी दास जी महाराज के किए दर्शन

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया मे उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने मंगलवार की शाम परम हंस आश्रम औरा पहुंचकर पूज्य संत तुलसी दास जी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम में पहुंचने पर संत तुलसी दास जी महाराज और आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद सोहन लाल श्रीमाली ने संत से प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक समरसता और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने का काम करता है और सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।दर्शन के दौरान आश्रम के अनुयायी और युवा प्रदेश अध्यक्ष अग्रहरी समाज शिवा अग्रहरी, सक्षम श्रीमाली, अंकित अग्रहरी, निखिल, किसन, मुन्ना महाराज सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)